कौन था कालनेमि, जिस मायावी राक्षस का सीएम योगी ने किया जिक्र

सीएम योगी के बयान के बाद कालनेमि का नाम चर्चा में है, जानिए रामायण का वो किरदार जिसने साधु का भेष धरकर हनुमान जी को रोकने की कोशिश की थी।

सीएम योगी ने क्यों लिया कालनेमि का नाम

सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोग धर्म का दिखावा कर अंदर से सनातन विरोधी एजेंडे पर काम कर रहे हैं, ऐसे लोगों को उन्होंने कालनेमि बताया।

कौन था कालनेमि

कालनेमि रामायण का एक मायावी राक्षस था, जो रावण की सेना में शामिल था और छल कपट में माहिर माना जाता था।

रावण का खास राक्षस

पौराणिक कथाओं के अनुसार कालनेमि रावण के मामा मारीच का पुत्र था और रावण के आदेशों का पालन करता था।

साधु बनकर रचा था जाल

हनुमान जी को संजीवनी बूटी लाने से रोकने के लिए कालनेमि ने साधु का वेश धारण कर रास्ते में आश्रम और सरोवर बना दिया।

मगरमच्छ से किया था हमला

स्नान के दौरान हनुमान जी पर राक्षसी मगरमच्छ ने हमला किया, जिसे बजरंगबली ने तुरंत मार गिराया।

हनुमान जी ने किया कालनेमि का वध

सच सामने आते ही कालनेमि ने युद्ध किया, लेकिन हनुमान जी ने एक ही वार में उसका अंत कर दिया और द्रोण पर्वत की ओर बढ़ गए।

Next Story