मास्टरशेफ इंडिया में स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंचीं करिश्मा कपूर, जहां उन्होंने एक्टिंग, खाना और परिवार से जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर किए।
करिश्मा कपूर मास्टरशेफ इंडिया के खास एपिसोड में पहुंचीं और शो में ग्लैमर के साथ इमोशन्स भी लेकर आईं।
करिश्मा ने बताया कि कपूर परिवार में खाना सिर्फ खाने के लिए नहीं बल्कि प्यार और यादों का हिस्सा है।
इस एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को कपूर फैमिली की फेमस इंडियन डिशेज को नए अंदाज में बनाने की चुनौती मिली।
करिश्मा ने कहा कि एक्टिंग उनका पहला प्यार है और खाना दूसरा, जो उनकी फैमिली विरासत से जुड़ा है।
डिशेज चखने के बाद करिश्मा ने सभी कंटेस्टेंट्स की मेहनत और फ्लेवर की खुलकर सराहना की।
भावुक होकर करिश्मा ने कहा कि अगर उनके परिवार के दिग्गज आज यहां होते तो उन्हें भी ये डिशेज बहुत पसंद आतीं।