Punjab Ki Katrina: शहनाज गिल की बर्थडे स्पेशल सक्सेस स्टोरी

पढ़ाई छोड़ने से लेकर बॉलीवुड तक का सफर, शहनाज गिल की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

जालंधर से शुरू हुआ सपना

पंजाब के जालंधर में जन्मी शहनाज गिल ने कम उम्र में ही मॉडल बनने का सपना देखा और इसी रास्ते पर चल पड़ीं।

पढ़ाई छोड़ी, परिवार से टकराव

मॉडलिंग के जुनून में शहनाज ने कॉलेज की पढ़ाई बीच में छोड़ दी, जिससे परिवार उनसे नाराज हो गया।

घर छोड़कर मुंबई की राह

एक्ट्रेस बनने की जिद में शहनाज ने घर छोड़ दिया और अकेले मुंबई आकर संघर्ष की शुरुआत की।

पंजाबी इंडस्ट्री से मिली पहचान

म्यूजिक वीडियोज और पंजाबी फिल्मों से शहनाज को पहला ब्रेक मिला और वह तेजी से फेमस होने लगीं।

बिग बॉस ने बदली किस्मत

बिग बॉस 13 में शहनाज की मासूमियत और बेबाक अंदाज ने उन्हें देशभर में लोकप्रिय बना दिया।

बॉलीवुड तक पहुंची पंजाब की कैटरीना

सलमान खान की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर शहनाज ने साबित कर दिया कि मेहनत से सपना जरूर पूरा होता है।

Next Story