Border 2 में धन्नो देवी का देसी लुक, मेधा राणा की सादगी ने जीता दिल

फिल्म Border 2 में मेधा राणा ने हरियाणवी लड़की धन्नो देवी का किरदार निभाया है। उनके ट्रेडिशनल सूट से लेकर दामन-कुर्ती तक हर लुक में देसी सादगी साफ नजर आती है।

भोली भाली हरियाणवी लुक

प्रिंटेड कुर्ती, पर्पल सलवार और नीला दुपट्टा के साथ मेधा का ये लुक हरियाणा की सिंपल लड़की को परफेक्ट तरीके से दिखाता है।

दुल्हन वाला ट्रेडिशनल स्टाइल

मांग टीका, बोरला, नथनी, हसुली और बंधेज दुपट्टा के साथ मेधा का दुल्हन लुक पूरी तरह देसी और रॉयल नजर आता है।

फौजी की पत्नी का सादा अंदाज

दामन, शर्ट स्टाइल कुर्ती और चुंदड़ी ओढ़नी में मेधा का लुक इमोशनल और बेहद सादगी भरा दिखता है।

पीले दामन में देसी चार्म

पीला प्रिंटेड घाघरा, ऑफ वाइट कुर्ती और गोटा पट्टी वाली चुंदड़ी उनके गांव की लड़की वाले लुक को और रियल बनाती है।

देसी कपल केमिस्ट्री

वरुण धवन के साथ इस सीन में कसकर गुथी चोटी, पफ स्लीव कुर्ती और सिंपल एक्सप्रेशन एक परफेक्ट देसी वाइब देते हैं।

मैरून दुपट्टा लुक

मैरून गोटा पट्टी दुपट्टा, कुंडल ईयररिंग, नोज पिन और छोटी बिंदी में मेधा का ये लुक हरियाणवी सादगी को खूबसूरती से दिखाता है।

Next Story