टीवी शो अनुपमा में राही का किरदार निभाने वाली अद्रिजा रॉय ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विग्नेश संग सगाई कर ली है. साउथ इंडियन स्टाइल में हुई इस सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं.
अनुपमा फेम अद्रिजा रॉय अब ऑफिशियली इंगेज्ड हैं. उन्होंने अपने पार्टनर विग्नेश के साथ नई जिंदगी की शुरुआत की है.
सगाई में अद्रिजा ने खूबसूरत कांजीवरम साड़ी पहनी, जिसमें उनका ट्रेडिशनल लुक बेहद ग्रेसफुल नजर आया.
हेवी जूलरी के साथ हल्का मेकअप और गजरे से सजे बालों में अद्रिजा का ब्राइडल ग्लो साफ झलक रहा था.
विग्नेश ने ग्रीन सिल्क कुर्ता और धोती पहनकर ट्रेडिशनल साउथ इंडियन स्टाइल में सबका दिल जीत लिया.
यह सगाई बेहद सिंपल रखी गई थी, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी रिश्तेदार मौजूद थे.
फोटोज के साथ अद्रिजा ने लिखा कि एक सिंपल हेलो से पवित्र वादा तक उनका रिश्ता अब हमेशा के लिए जुड़ गया है.