अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर धमाकेदार पारी खेलकर सबका ध्यान खींच लिया।
भारत बनाम जिम्बाब्वे सुपर 6 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ अंदाज में अर्धशतक जड़ दिया।
वैभव ने महज 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 30 गेंदों में 52 रन बनाए।
अपनी 52 रनों की पारी में वैभव ने 4 चौके और 4 छक्के लगाकर गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं।
यह मौजूदा अंडर 19 वर्ल्ड कप में वैभव की तीसरी अर्धशतकीय पारी रही है।
वैभव सूर्यवंशी ने टूर्नामेंट में अब तक 5 पारियों में 218 रन बना लिए हैं।
टीम इंडिया अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक अजेय है और सुपर 6 में भी जीत की ओर मजबूती से बढ़ रही है।