वैलेंटाइन वीक आने वाला है और अगर आप अपने लुक को लेकर कंफ्यूज हैं, तो अशनूर कौर के ये स्टाइलिश आउटफिट आइडियाज आपकी पूरी वीक की वार्डरोब प्लानिंग आसान बना देंगे।
वैलेंटाइन डे के लिए डीप चेरी रेड बॉडी फिटेड ड्रेस परफेक्ट चॉइस है। काउल नेक डिजाइन और मिनिमल एक्सेसरीज इस लुक को स्टनिंग बनाती हैं।
चॉकलेट डे पर चॉकलेटी ब्राउन लेदर मिडी ड्रेस ट्राय करें। प्लीटेड डिटेलिंग और सिंपल मेकअप इस लुक को क्लासी बनाते हैं।
प्रपोज डे के लिए कट स्लीव प्लंजिंग नेक नी लेंथ ड्रेस एक एलिगेंट ऑप्शन है। न्यूट्रल मेकअप और स्ट्रेट हेयर लुक को और ग्रेसफुल बनाते हैं।
पिंक स्ट्रैपी मिडी ड्रेस टेडी डे के लिए परफेक्ट सॉफ्ट और प्रिटी लुक देती है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर इस स्टाइल को कंप्लीट करते हैं।
डे आउट के लिए फ्लोरल व्हाइट ड्रेस चुनें। लाइट कर्ल हेयर और मिनिमम ज्वेलरी इस लुक को यूथफुल और फ्रेश बनाती है।
अगर आप एथनिक पसंद करती हैं तो पिंक या रेड फ्रॉक सूट बेहतरीन ऑप्शन है। पोल्की झुमके और सिंपल स्टाइलिंग से ट्रेडिशनल चार्म मिलेगा।