एग मास्क बालों को हेल्दी बनाता है, लेकिन इसकी स्मेल परेशान कर देती है। जानिए शैंपू के साथ कौन सी घरेलू चीजें मिलाकर आप मिनटों में बदबू दूर कर सकती हैं।
अंडा बालों को प्रोटीन देता है, जिससे हेयर स्मूद, शाइनी और मजबूत बनते हैं। यह हेयरफॉल और ड्रायनेस भी कम करता है।
शैंपू में 1 से 2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। यह अंडे की बदबू को न्यूट्रल करता है और स्कैल्प को फ्रेश रखता है।
1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर शैंपू में मिलाकर बाल धोएं। यह बदबू हटाने के साथ शाइन भी बढ़ाता है।
आधा चम्मच कॉफी पाउडर शैंपू में मिलाकर 10 मिनट बालों पर लगाएं। यह स्ट्रॉन्ग स्मेल को दबाकर फ्रेश खुशबू देता है।
1 से 2 चम्मच गुलाब जल शैंपू में मिलाएं। यह नेचुरल फ्रेगरेंस देता है और स्कैल्प को कूल रखता है।
2 से 3 बूंद किसी एक ऑयल की शैंपू में मिलाएं। यह तुरंत अंडे की स्मेल कम करता है और बालों को फ्रेश बनाता है।