टीवी और फिल्मों में पहचान बनाने वाली करिश्मा तन्ना को अपनी लंबी हाइट की वजह से कई बार रिजेक्शन झेलना पड़ा. सुपरहिट फिल्मों में काम करने के बावजूद उनका सफर आसान नहीं रहा.
करिश्मा तन्ना उन एक्ट्रेसेस में से हैं जिन्हें इंडस्ट्री में हाइट को लेकर बार-बार जज किया गया.
दोस्तों की सलाह पर करिश्मा ने फोटोशूट कराया और वहीं से उनके मॉडलिंग करियर की शुरुआत हुई.
बालाजी प्रोडक्शन से उन्हें पहला शो मिला और क्योंकि सास भी कभी बहू थी से घर-घर पहचान बनी.
टीवी के बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया, लेकिन ज्यादातर फिल्मों में उन्हें सपोर्टिंग रोल ही मिले.
संजू जैसी सुपरहिट फिल्म के बाद भी करिश्मा को करीब एक साल तक कोई काम नहीं मिला.
लगातार रिजेक्शन से करिश्मा डिप्रेशन में चली गई थीं, लेकिन खुद को संभालकर उन्होंने फिर से वापसी की.