मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की बॉर्डर 2 का दबदबा साफ दिखा. इसके आगे धुरंधर, द राजा साब और बाकी फिल्में संघर्ष करती नजर आईं.
सनी देओल की बॉर्डर 2 ने पांचवें दिन भी शानदार कमाई की और मंगलवार को 19.50 करोड़ जोड़ लिए.
बॉर्डर 2 की कुल पांच दिन की भारत में कमाई 196.5 करोड़ पहुंच चुकी है और फिल्म तेज रफ्तार में बनी हुई है.
आठवें हफ्ते में धुरंधर ने मंगलवार को 75 लाख कमाए, लेकिन अब कलेक्शन में साफ गिरावट देखी जा रही है.
प्रभास की द राजा साब तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है और तीसरे मंगलवार को सिर्फ 34 लाख ही कमा पाई.
चिरंजीवी की फिल्म ने बॉर्डर 2 के सामने भी मंगलवार को 2.1 करोड़ कमाए और 200 करोड़ क्लब के बेहद करीब है.
चथा पचा द रिंग ऑफ रॉडीज जैसी फिल्मों की कमाई भी घटी और मंगलवार को सिर्फ सीमित दर्शक ही सिनेमाघरों तक पहुंचे.