अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से हटने के फैसले ने फैंस को चौंका दिया है. इस बीच सोना मोहापात्रा का बयान म्यूजिक इंडस्ट्री की हकीकत पर नई बहस छेड़ रहा है.
27 जनवरी को अरिजीत सिंह ने फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग से हटने का ऐलान किया. इस खबर ने म्यूजिक इंडस्ट्री और फैंस दोनों को भावुक कर दिया.
अरिजीत के फैसले के बाद सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा छा गई. मनोज मुंतशिर, बादशाह और अमाल मलिक जैसे सितारों ने भी प्रतिक्रिया दी.
सोना मोहापात्रा ने अरिजीत के फैसले को आज़ादी और आत्मनिर्णय बताया. उन्होंने कहा कि यह कदम निजी है और पूरी तरह जायज है.
सोना के मुताबिक इस फैसले से नई और अनसुनी आवाज़ों को मौका मिलेगा. जो सिंगर अब तक सिर्फ डेमो तक सीमित थे, उन्हें स्पेस मिल सकता है.
सोना ने सवाल उठाया कि इंडस्ट्री क्यों बार बार एक ही आवाज़ पर निर्भर रहती है. ज्यादा विकल्पों और कल्पनाओं से डर क्यों लगता है.
सोना मोहापात्रा ने इंडस्ट्री पर शोषण के आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि डेमो सिंगर्स को भुगतान नहीं मिलता और सीनियर कलाकारों से भी बचा जाता है.