वैलेंटाइन वीक करीब है और अगर आप डेट के लिए परफेक्ट आउटफिट ढूंढ रही हैं, तो रीम शेख के ये स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक्स आपके लिए बेस्ट इंस्पिरेशन बन सकते हैं.
रीम का रेड सेटिन सिल्क ट्यूब ड्रेस लुक वैलेंटाइन डेट के लिए क्लासिक और बोल्ड चॉइस है, जिसे रेड लिपस्टिक और हील्स के साथ आसानी से रीक्रिएट किया जा सकता है.
ब्राउन लेदर क्रॉप जैकेट और ब्लैक डेनिम के साथ रीम का ये लुक कार डेट या कैजुअल आउटिंग के लिए स्टाइलिश ऑप्शन है.
येलो बॉडीकोन ड्रेस में साइड स्लिट और हूप्स ईयररिंग्स के साथ रीम का ये लुक क्लासी और ग्लैमरस फील देता है.
ब्लैक शॉर्ट ड्रेस के साथ ब्राउन ट्रेंच कोट, बूट्स और सनग्लासेस रीम के इस लुक को वैलेंटाइन रेडी बनाते हैं.
व्हाइट पोल्का डॉट लॉन्ग ड्रेस और ओपन हेयर में रीम का ये लुक सॉफ्ट, एलिगेंट और बेहद क्यूट नजर आता है.
रेड ऑफ शोल्डर वुलेन टॉप और डेनिम जींस के साथ रीम का ये लुक उन लड़कियों के लिए परफेक्ट है, जो एलिगेंस के साथ ग्लैमर चाहती हैं.