Apple AirTag हुआ और पावरफुल, नए फीचर्स जानकर आप भी खरीदने से नहीं रुकेंगे

ऐप्पल ने नए एयरटैग लॉन्च कर दिए हैं. डिजाइन भले ही वही हो, लेकिन फीचर्स इतने दमदार हैं कि गुम हुआ सामान ढूंढना अब पहले से कहीं आसान हो जाएगा.

Apple ने लॉन्च किए नए AirTag

ऐप्पल ने पुराने एयरटैग को बंद कर नए अपग्रेडेड एयरटैग लॉन्च कर दिए हैं, जिनमें कई बड़े बदलाव किए गए हैं.

अब मिलेगी ज्यादा रेंज

नए एयरटैग में अल्ट्रा वाइडबैंड चिप और अपग्रेडेड ब्लूटूथ दिया गया है, जिससे ज्यादा दूरी तक ट्रैकिंग संभव होगी.

Precision Finding हुआ और स्मार्ट

हैप्टिक, विजुअल और ऑडियो फीडबैक के जरिए प्रीसिजन फाइंडिंग फीचर अब सामान को और तेजी से ढूंढने में मदद करेगा.

दोगुना बड़ा स्पीकर

नए एयरटैग में पहले से बड़ा स्पीकर दिया गया है, जिससे भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी आवाज आसानी से सुनी जा सकेगी.

सिक्योरिटी पर खास फोकस

अनवांटेड ट्रैकिंग रोकने के लिए यूनिक और बदलते ब्लूटूथ आईडेंटिफायर दिए गए हैं, जिससे प्राइवेसी सुरक्षित रहती है.

कीमत भी रखी किफायती

भारत में एक एयरटैग की कीमत 3790 रुपये है, जबकि चार के पैक की कीमत 12900 रुपये रखी गई है.

Next Story