महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी. भगवान शिव की पूजा से पहले नियम जान लेना बेहद जरूरी है, वरना पूजा का पूरा फल नहीं मिलता.
इस साल महाशिवरात्रि 15 फरवरी को है और निशीथ काल की पूजा रात 11.52 से 12.42 तक रहेगी.
जल अर्पित करते समय दक्षिण दिशा की ओर मुख रखें और जल उत्तर दिशा से शिवलिंग पर गिरना चाहिए
शिवजी को तुलसी, तिल, टूटे चावल और नारियल पानी अर्पित करना वर्जित माना गया है.
पूजा में कांसे के बर्तन और काले कपड़े न पहनें. सफेद, पीले या हल्के रंग शुभ माने जाते हैं.
व्रत न रख पाने की स्थिति में भी मांस, मदिरा, प्याज और लहसुन से दूरी बनाए रखें.
शिवजी को तीन पत्तों वाला पूरा बिल्वपत्र चढ़ाएं. खंडित पत्र अर्पित करना अशुभ माना जाता है.