Arijit Singh: प्लेबैक से दूरी, डायरेक्शन की नई राह

अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के फैसले के बाद अब उनकी अगली बड़ी प्लानिंग सामने आ रही है. करीबियों के खुलासे ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है.

अरिजीत सिंह का बड़ा फैसला

27 जनवरी को अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास का ऐलान किया. इस खबर ने फैंस के साथ पूरी इंडस्ट्री को चौंका दिया.

काफी समय से बना रहे थे मन

अरिजीत सिंह ने खुद बताया कि वह लंबे वक्त से यह फैसला लेने की सोच रहे थे. अब उन्हें लगा कि कुछ नया म्यूजिक और नया रास्ता जरूरी है.

गायकी नहीं छोड़ रहे अरिजीत

प्लेबैक से दूरी के बावजूद अरिजीत गाने बनाते और गाते रहेंगे. उन्होंने साफ किया कि संगीत उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा रहेगा.

क्या डायरेक्टर बनने जा रहे हैं

करीबियों के मुताबिक अरिजीत सिंह अब बतौर डायरेक्टर एक नई शुरुआत कर रहे हैं. उनकी पहली हिंदी फिल्म पर काम शुरू हो चुका है.

जंगल एडवेंचर फिल्म की तैयारी

रिपोर्ट्स के अनुसार यह एक जंगल एडवेंचर फिल्म होगी. शूटिंग शांति निकेतन में चल रही है और नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में नजर आएंगे.

डायरेक्शन पर पूरा फोकस

अनुराग बसु पहले ही अरिजीत की फिल्ममेकिंग समझ की तारीफ कर चुके हैं. फिलहाल चर्चा है कि सिंगर का पूरा ध्यान अब डायरेक्शन पर है.

Next Story