साउथ सुपरस्टार धनुष ने तिरुपति बालाजी मंदिर में की पूजा। दर्शन के दौरान फैंस की भीड़ में बेटों यात्रा और लिंगा का प्रोटेक्टिव अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल।
धनुष बुधवार सुबह तिरुपति स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। उनके साथ दोनों बेटे यात्रा और लिंगा भी मौजूद थे।
मंदिर दर्शन के दौरान धनुष और उनके बेटों ने पारंपरिक सिल्क धोती और अंगवस्त्रम पहना हुआ था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं।
दर्शन के बाद बाहर निकलते समय धनुष को देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस जमा हो गए और उनके साथ फोटो लेने की कोशिश करने लगे।
भीड़ के बीच यात्रा और लिंगा अपने पिता को सुरक्षित निकालते नजर आए। दोनों बेटों का यह बॉन्ड फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत का 2022 में तलाक हो चुका है। दोनों मिलकर अपने बेटों की परवरिश कर रहे हैं।
तेरे इश्क में के बाद अब धनुष एक्शन थ्रिलर कारा में नजर आएंगे। फिल्म गर्मियों में रिलीज होगी, डेट जल्द घोषित की जाएगी।