यूट्यूबर रजत दलाल हुए घायल, द 50 शो से अचानक बाहर

द 50 शो शुरू होने से पहले बड़ा झटका। हाई इंटेंसिटी टास्क के दौरान रजत दलाल हुए बुरी तरह घायल, अब शो से बाहर होने की खबर।

द 50 से जुड़ी बड़ी खबर

1 फरवरी से शुरू होने वाले रियलिटी शो द 50 की शूटिंग के दौरान एक कंटेस्टेंट के घायल होने की खबर सामने आई है।

हाई इंटेंसिटी टास्क में हादसा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूट्यूबर रजत दलाल एक स्ट्रेंथ बेस्ड टास्क के दौरान अचानक चोटिल हो गए।

सेट पर मची अफरा तफरी

रजत दर्द से करहाते नजर आए, जिसके बाद सेट पर मौजूद मेडिकल टीम तुरंत उन्हें अस्पताल ले गई।

ट्राइसेप्स में गंभीर चोट

डॉक्टरों ने पुष्टि की कि रजत दलाल को ट्राइसेप्स में चोट लगी है और उन्हें सर्जरी व रिहैबिलिटेशन की जरूरत है।

शो से बाहर होना पड़ा

डॉक्टरों की सलाह के बाद रजत दलाल को द 50 से बाहर कर दिया गया, ताकि उनके प्रोफेशनल करियर को नुकसान न हो।

फैंस के लिए मायूस करने वाली खबर

बिग बॉस में पसंद किए जा चुके रजत दलाल को शो में देखने के लिए फैंस एक्साइटेड थे, लेकिन मेकर्स की ओर से अभी कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है।

Next Story