प्लेबैक सिंगिंग से दूरी के बीच अरिजीत सिंह की निजी दुनिया चर्चा में है। बचपन की दोस्त से दूसरी शादी और तीन बच्चों का खुशहाल परिवार।
अरिजीत सिंह ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखा, लेकिन अब फैंस उनकी फैमिली स्टोरी जानना चाहते हैं।
अरिजीत की पत्नी कोयल रॉय उनकी बचपन की दोस्त हैं। दोनों ने एक ही स्कूल में पढ़ाई की और मुश्किल वक्त में एक दूसरे का सहारा बने।
पहली शादी टूटने के बाद अरिजीत और कोयल करीब आए। कोयल की भी पहली शादी टूट चुकी थी और दोनों ने नई शुरुआत की।
साल 2014 में करियर के शिखर पर होने के बावजूद अरिजीत ने तारापीठ मंदिर में बेहद सादगी से शादी की।
अरिजीत और कोयल के तीन बच्चे हैं। कोयल की पहली शादी से हुई बेटी को भी अरिजीत ने पूरा पिता का प्यार दिया।
आज भी अरिजीत अपने गांव जियागंज में स्कूटर चलाते और बाजार से खुद सामान खरीदते नजर आते हैं, यही उनकी पहचान है।