अगर आप रोज गेहूं का आटा खाते हैं तो ये छोटी सी ट्रिक जान लीजिए। सिर्फ एक चीज मिलाने से आटा बनेगा ज्यादा प्रोटीन और फाइबर से भरपूर।
भारतीय घरों में गेहूं के आटे की रोटी रोज खाई जाती है, लेकिन सामान्य आटे में फाइबर की मात्रा कम होती है।
अगर आप गेहूं चक्की पर पिसवाते हैं तो इसमें एक चीज मिलाकर आटे की न्यूट्रिशन वैल्यू दोगुनी की जा सकती है।
गेहूं के साथ काले चने पिसवाने से आटा फाइबर और प्रोटीन से भरपूर हो जाता है और पाचन भी सुधरता है।
100 ग्राम सूखे काले चने में 12 से 13 ग्राम फाइबर होता है, साथ ही प्रोटीन, आयरन और पोटेशियम भी भरपूर मिलता है।
काले चने वाला आटा पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी सहायक होता है।
इस आटे की रोटी हड्डियों को मजबूत बनाती है, एनर्जी बढ़ाती है और कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करती है।