कोहरा सीजन 2 का दमदार ट्रेलर रिलीज, फिर उलझेगी खौफनाक मर्डर मिस्ट्री

मोना सिंह और बरुण सोबती की क्राइम सीरीज कोहरा सीजन 2 का ट्रेलर सामने आ चुका है। नई मर्डर मिस्ट्री और गहरे राज ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट।

कोहरा सीजन 2 का ट्रेलर आउट

नेटफ्लिक्स की पॉपुलर क्राइम ड्रामा सीरीज कोहरा के दूसरे सीजन का ट्रेलर 29 जनवरी को रिलीज कर दिया गया है।

मोना सिंह और बरुण सोबती की वापसी

इस बार भी मोना सिंह और बरुण सोबती पुलिस अफसर बनकर एक सनसनीखेज मर्डर केस की जांच करते नजर आएंगे।

नई मर्डर मिस्ट्री की शुरुआत

ट्रेलर की शुरुआत एक नए मर्डर केस से होती है, जिसमें सब इंस्पेक्टर धनवंत कौर और अमरपाल गरूंडी जांच में जुटते हैं।

जांच में खुलते हैं कई राज

जैसे जैसे केस आगे बढ़ता है, शहर के छिपे सच और पुलिस अफसरों की निजी कमजोरियां भी सामने आने लगती हैं।

संदेह के घेरे में हर किरदार

मामले में मृतक का पति और भाई समेत कई लोग शक के दायरे में आते हैं, जिससे कहानी और ज्यादा पेचीदा हो जाती है।

कब और कहां देखें कोहरा 2

कोहरा सीजन 2 का प्रीमियर 11 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर होगा, पहले सीजन की तरह इस बार भी सस्पेंस हाई रहेगा।

Next Story