जिस सोयाबीन को लोग हेल्दी समझकर खा रहे हैं, वही सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। गट हेल्थ एक्सपर्ट के दावे ने बढ़ाई चिंता।
शाकाहारी लोगों के लिए सोयाबीन और सोया चंक्स को प्रोटीन का बेस्ट सोर्स माना जाता है, खासकर जिम जाने वालों में।
सोया चंक्स की सब्जी, पुलाव और सलाद को लोग रोजाना डाइट का हिस्सा बना रहे हैं, लेकिन सच्चाई कुछ और हो सकती है।
गट और हार्मोन हेल्थ एक्सपर्ट तविशा बावा के अनुसार सोयाबीन को हेल्दी फूड बताकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है।
एक्सपर्ट बताती हैं कि सोयाबीन अत्यधिक प्रोसेस्ड होती है और इसमें रिफाइंड फ्लोर की मात्रा ज्यादा होती है, जो ब्लड शुगर बढ़ा सकती है।
सोयाबीन में मौजूद एंटी न्यूट्रिशन जरूरी पोषक तत्वों के अब्जॉर्प्शन को रोक सकते हैं और इंफ्लामेशन बढ़ा सकते हैं।
मटर, मशरूम, अमरनाथ, किनोआ, चिया सीड्स, नट्स और सीड्स प्रोटीन के बेहतर और सुरक्षित विकल्प माने जाते हैं।