बाबूराव के बिना हेरा फेरी 3 क्यों बन सकती है डिजास्टर, परेश रावल का बड़ा खुलासा

हेरा फेरी 3 का इंतजार लंबा होता जा रहा है. अब परेश रावल ने खुद बताया है कि फिल्म क्यों अटकी हुई है और बाबूराव क्यों है सबसे जरूरी किरदार.

हेरा फेरी 3 का लंबा इंतजार

फैंस सालों से हेरा फेरी 3 का इंतजार कर रहे हैं. अनाउंसमेंट के बाद भी फिल्म अब तक फ्लोर पर नहीं आ पाई है.

बाबूराव ही है जान

बाबूराव गणपत राव आप्टे का किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में बसा है. परेश रावल के बिना हेरा फेरी की कल्पना अधूरी लगती है.

परेश रावल ने बताई देरी की वजह

परेश रावल के मुताबिक फिल्म कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से रुकी हुई है. मामला प्रोड्यूसर और एक एक्टर के बीच का है.

अफवाहों पर भी तोड़ी चुप्पी

परेश रावल ने साफ किया कि 25 करोड़ के केस की खबरें सिर्फ अफवाह थीं. अब सब कुछ ठीक है और मामला सुलझने के करीब है.

बाबूराव के बिना फिल्म फ्लॉप

परेश रावल का मानना है कि अगर मेकर्स बाबूराव के बिना फिल्म बनाते हैं तो हेरा फेरी 3 पूरी तरह डिजास्टर साबित होगी.

हेरा फेरी की सुपरहिट विरासत

साल 2000 और 2006 में आए दोनों पार्ट सुपरहिट रहे थे. अक्षय, सुनील और परेश की तिकड़ी ने इतिहास रच दिया था.

Next Story