बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म की कामयाबी से खुश सनी देओल ने पहाड़ों से फैंस के नाम खास मैसेज भेजा है.
थिएटर में रिलीज होते ही बॉर्डर 2 को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. फिल्म लगातार शानदार कमाई कर रही है.
सनी देओल ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर फैंस का शुक्रिया अदा किया. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो में सनी देओल पहाड़ी इलाकों में नजर आ रहे हैं. शांत माहौल में उन्होंने फैंस से सीधे दिल की बात कही.
सनी देओल ने कहा कि बॉर्डर 2 को मिला प्यार उनके दिल तक पहुंचा है. फैंस की प्रतिक्रिया ने उन्हें भावुक कर दिया.
देशभक्ति और इमोशन्स से भरी कहानी को दर्शकों और क्रिटिक्स का सपोर्ट मिल रहा है. वर्ड ऑफ माउथ से फिल्म को फायदा हुआ है.
बॉर्डर 2 ने पहले छह दिनों में जबरदस्त कलेक्शन किया है. हर दिन फिल्म की कमाई ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं.