तराशी हुई बॉडी, जबरदस्त एनर्जी और परफेक्ट डांस मूव्स. जानिए ऋतिक रोशन की फिटनेस के पीछे कौन तय करता है उनका हर मील.
ऋतिक रोशन को इंडस्ट्री के सबसे फिट और स्टाइलिश एक्टर्स में गिना जाता है. 52 की उम्र में भी उनका लुक लोगों को हैरान करता है.
ऋतिक की फिटनेस के पीछे बड़ा रोल निभाते हैं उनके प्राइवेट शेफ शुभम विश्वकर्मा, जिन्हें खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पर टैग किया.
शुभम का फोकस स्वाद से ज्यादा शरीर की जरूरत पर होता है. हर मील फिटनेस, एनर्जी और रिकवरी को ध्यान में रखकर प्लान किया जाता है.
ऋतिक जब शूट या ट्रैवल पर होते हैं, तो जरूरत पड़ने पर शेफ भी साथ रहते हैं. टाइट शेड्यूल में भी डाइट से कोई समझौता नहीं होता.
लीन प्रोटीन, मौसमी सब्जियां, कॉम्प्लेक्स कार्ब्स और हेल्दी फैट उनकी डाइट का हिस्सा हैं. सादा और घर जैसा खाना उनकी पसंद है.
हर सुबह तय किया जाता है कि शरीर को क्या चाहिए. उसी हिसाब से मात्रा, समय और सामग्री को बैलेंस किया जाता है.