एक फ्रेम में सलमान आमिर अक्षय अजय, शाहरुख की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई हलचल

जब बॉलीवुड के चार सबसे बड़े सुपरस्टार एक साथ नजर आए, तो तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। लेकिन इस पावरफुल फ्रेम में एक नाम की कमी ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया।

बॉलीवुड का पावर फ्रेम हुआ वायरल

सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन पहली बार एक मैगजीन कवर पर साथ दिखे। तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई।

चार सुपरस्टार, एक ऐतिहासिक कवर

दशकों से इंडस्ट्री पर राज कर रहे ये चार नाम एक ही फ्रेम में नजर आए। फैंस इसे बॉलीवुड के खास लम्हों में गिन रहे हैं।

कवर फोटो में कौन कहां नजर आया

अक्षय कुमार सोफे पर बैठे दिखे, जबकि उनके पीछे सलमान खान, आमिर खान और अजय देवगन कॉन्फिडेंट अंदाज में खड़े नजर आए।

सिनेमा की परिभाषा बदलने वाले सितारे

Variety India ने इन चारों को ऐसे कलाकारों के रूप में पेश किया, जिन्होंने सिर्फ हिट फिल्में नहीं दीं बल्कि सिनेमा की दिशा भी बदली।

फैंस ने पूछा, शाहरुख खान कहां हैं

तस्वीर वायरल होते ही सबसे बड़ा सवाल यही उठा कि इसमें शाहरुख खान क्यों नहीं हैं। कई लोगों को यह कवर अधूरा लगा।

सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया

कुछ फैंस ने इसे चार स्तंभों की तस्वीर बताया, तो कई लोगों ने शाहरुख खान और ऋतिक रोशन को भी इस फ्रेम में देखने की इच्छा जताई।

Next Story