शरारत सॉन्ग से छाईं जैस्मीन सैंडलस, सिंगिंग के साथ क्रिकेट की दुनिया में भी बड़ा नाम

धुरंधर फिल्म के गाने शरारत ने एक बार फिर जैस्मीन सैंडलस को सुर्खियों में ला दिया है। दमदार आवाज वाली यह सिंगर सिर्फ म्यूजिक ही नहीं, क्रिकेट की दुनिया में भी खास पहचान रखती हैं।

शरारत सॉन्ग से फिर चर्चा में जैस्मीन

धुरंधर के गाने शरारत में जैस्मीन सैंडलस की आवाज ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। सोशल मीडिया पर उनका सॉन्ग खूब पसंद किया जा रहा है।

पंजाबी म्यूजिक की गुलाबी क्वीन

जैस्मीन सैंडलस को उनकी यूनिक आवाज और स्टाइल के लिए जाना जाता है। पंजाबी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में उनकी अलग पहचान है।

जालंधर से कैलिफोर्निया तक का सफर

जैस्मीन का जन्म जालंधर में हुआ और परवरिश कैलिफोर्निया में हुई। इंटरनेशनल एक्सपोजर ने उनके म्यूजिक को अलग मुकाम दिया।

हिट गानों की लंबी लिस्ट

उन्होंने किक, वन नाइट स्टैंड, जोरावर, मुंज्या और स्ट्रीट डांसर्स 3डी जैसी फिल्मों के लिए सुपरहिट गाने गाए हैं।

सिर्फ सिंगर नहीं, क्रिकेट से भी जुड़ाव

जैस्मीन सैंडलस माइटी मावेरिक्स टीम की सेलिब्रिटी को ओनर भी हैं। म्यूजिक के साथ स्पोर्ट्स में भी उनका नाम जुड़ा है।

यूनिक स्टाइल और बोल्ड पहचान

जैस्मीन अपने अलग अलग हेयर कलर्स और बोल्ड लुक के लिए भी जानी जाती हैं। यही स्टाइल उन्हें भीड़ से अलग बनाता है।

Next Story