68वें ग्रैमी अवार्ड्स में म्यूजिक के साथ फैशन का भी जबरदस्त जलवा देखने को मिला। रेड कार्पेट पर इंटरनेशनल सिंगर्स के लुक्स ने सबका ध्यान खींच लिया।
लेडी गागा ने ब्लैक फेदर डिटेलिंग वाली लॉन्ग ट्रेल ड्रेस पहनी। हाई नेकलाइन और मिस्ट्री टच ने उनके लुक को स्टनिंग बना दिया।
चैपल रोन रेड कार्पेट पर बैकलेस शीर ड्रेस में नजर आईं। फ्लोर लेंथ केप और एम्बेलिश्ड नेकलाइन ने लुक में ड्रामा जोड़ दिया।
रोज़ ने ब्लैक और वाइट कलर कॉम्बिनेशन की ऑफ शोल्डर ड्रेस चुनी। सिंपल डिजाइन और फ्लोई ड्रेप ने लुक को एलिगेंट बनाया।
ओलिविया डीन ने वाइट और ब्लैक स्ट्रैपी ड्रेस में रेड कार्पेट पर एंट्री ली। फ्रिंजेस और ग्लिटर डिटेलिंग ने लुक को खास बनाया।
सबरीना का गाउन फ्लोरल एम्बेलिश्ड टॉप और शीर रफल बॉटम के साथ डिज्नी वाइब दे रहा था। लॉन्ग ट्रेल ने लुक को रॉयल टच दिया।
एडिसन रे ने वाइट कटआउट नेकलाइन ड्रेस पहनी। पर्ल ईयररिंग्स और मैचिंग हील्स ने उनके लुक को कंप्लीट किया।