आमिर खान क्यों पहुंचे अरिजीत सिंह के घर, अब सामने आई असली वजह

आमिर खान और अरिजीत सिंह की अचानक हुई मुलाकात ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी थी. अब साफ हो गया है कि यह मुलाकात सिर्फ दोस्ती नहीं, बल्कि एक बड़े फिल्मी प्रोजेक्ट की तैयारी से जुड़ी है

आमिर और अरिजीत की मुलाकात चर्चा में

आमिर खान का अरिजीत सिंह के घर पहुंचना सोशल मीडिया पर छाया रहा और फैंस इसके पीछे की वजह जानने को बेचैन दिखे.

2100 किलोमीटर का सफर

आमिर खान मुंबई से करीब 2100 किलोमीटर दूर पश्चिम बंगाल के जियागंज पहुंचे, जहां अरिजीत सिंह रहते हैं.

नई फिल्म पर साथ काम

सूत्रों के मुताबिक आमिर खान की अगली फिल्म के लिए अरिजीत सिंह म्यूजिक डायरेक्टर की भूमिका निभा रहे हैं.

रिकॉर्डिंग में जुटी जोड़ी

दोनों मिलकर फिल्म के गानों पर काम कर रहे हैं और फिलहाल म्यूजिक रिकॉर्डिंग का दौर चल रहा है.

घर पर मस्ती और पतंगबाजी

आमिर खान ने अरिजीत के परिवार के साथ वक्त बिताया, शतरंज खेली और छत पर पतंग उड़ाते भी नजर आए.

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी

प्लेबैक सिंगिंग से दूरी की घोषणा के बाद यह खबर फैंस के लिए राहत लेकर आई है कि अरिजीत एक बड़े प्रोजेक्ट से जुड़े हैं.

Next Story