श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर अपनी चिल नाइट की झलक दिखाई है. किताब, मूवी और सुकून भरे पल वाली ये पोस्ट फैंस को खूब पसंद आ रही है
टीवी स्टार श्वेता तिवारी ने बेडरूम से अपनी नाइट रूटीन की झलक शेयर की, जिसमें सुकून और सादगी साफ नजर आई.
तस्वीरों में श्वेता रमेश मेनन की किताब देवी पढ़ती दिखीं, जिससे उनके किताबों के शौक का भी पता चलता है.
श्वेता ने बताया कि उन्होंने रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को ओटीटी रिलीज के बाद फिर से एंजॉय किया.
पोस्ट में श्वेता ने अपने नाइट रूटीन का जिक्र किया, जिसमें खाना, पढ़ना और आराम करना शामिल है
फैंस ने कमेंट सेक्शन में श्वेता की फिटनेस और फ्रेश लुक की जमकर तारीफ की.
टीवी एक्ट्रेस दिलजीत कौर समेत कई लोगों ने श्वेता की तस्वीरों पर प्यार भरे रिएक्शन दिए.