अल्लू अर्जुन के साथ दिखीं दिव्या भारती, जानिए पूरी सच्चाई

दुबई से सामने आई एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. अल्लू अर्जुन के साथ नजर आईं साउथ एक्ट्रेस दिव्या भारती. क्या है इस वायरल फोटो के पीछे की असली वजह, जानिए पूरी कहानी.

दुबई फोटो ने बढ़ाई हलचल

अल्लू अर्जुन और दिव्या भारती की एक साथ तस्वीर सामने आते ही फैंस ने इसे नई फिल्म से जोड़ना शुरू कर दिया.

पुष्पा के बाद अगली फिल्म का इंतजार

पुष्पा की जबरदस्त सफलता के बाद अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं.

एटली के साथ 1000 करोड़ी प्रोजेक्ट

अल्लू अर्जुन जल्द ही सुपरहिट डायरेक्टर एटली के साथ फिल्म करने वाले हैं, जिसमें दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी.

क्या फिल्म का हिस्सा हैं दिव्या

वायरल तस्वीर को लेकर कयास लगाए गए, लेकिन सच यह है कि यह मुलाकात सिर्फ संयोग थी.

बर्थडे सेलिब्रेशन में हुई मुलाकात

दिव्या भारती दुबई में अपना बर्थडे मना रही थीं, वहीं अल्लू अर्जुन फैमिली के साथ छुट्टियां बिता रहे थे.

कौन हैं दिव्या भारती

दिव्या तमिल फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने मॉडलिंग से करियर शुरू किया और अब ओटीटी फिल्म आसाई में नजर आएंगी.

Next Story