नीलम कोठारी ने रियलिटी शो में शाहरुख खान और गौरी की शादी से जुड़ा ऐसा किस्सा बताया, जिसे सुनकर फैंस हैरान रह गए. जानिए कैसे अनजाने में वह बनीं इस आइकॉनिक लव स्टोरी का हिस्सा.
इंडियन आइडल सीजन ऑफ लव में पहुंचीं नीलम कोठारी ने बॉलीवुड की सबसे चर्चित प्रेम कहानी से जुड़ा राज साझा किया.
फिल्मों से दूर रहने के बावजूद नीलम कोठारी अपनी पर्सनल स्टोरीज और टीवी अपीयरेंस से चर्चा में बनी रहती हैं.
नीलम ने बताया कि शाहरुख खान ने उन्हें बताया था कि उनकी लव स्टोरी में नीलम का अहम रोल रहा है.
शाहरुख और गौरी दोनों नीलम के बड़े फैन थे और साथ में उनकी फिल्में देखने जाया करते थे.
एक साथ फिल्में देखने का सिलसिला धीरे-धीरे शाहरुख और गौरी के रिश्ते को और गहरा करता चला गया.
नीलम कोठारी को तब एहसास हुआ कि वह अनजाने में शाहरुख और गौरी की शादी की एक वजह बन चुकी थीं.