टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी मोना सिंह ने जिंदगी को लेकर ऐसा नजरिया साझा किया है, जिससे हर कोई खुद को जोड़ पाएगा. जानिए गलतियों, रिश्तों और सीख पर उनका साफ और सधा हुआ विचार.
मोना सिंह ने कम उम्र में टीवी पर पहचान बनाई और अब बॉर्डर 2 में अहम किरदार निभाकर चर्चा में हैं.
मोना मानती हैं कि गलतियां बोझ नहीं होतीं, बल्कि सही और गलत का फर्क समझाने वाली सीख होती हैं.
उनका कहना है कि गलती होने पर खुद को कोसने के बजाय उस पर सोचकर आगे बढ़ना समझदारी है.
अनुभव इंसान को अंदर से मजबूत करता है और खुद को माफ करना जिंदगी में आगे बढ़ने की ताकत देता है.
मोना के मुताबिक हर रिश्ता कोई न कोई सीख देता है, चाहे वह भरोसा हो या खुद को समझना.
सीखना बंद करने से कड़वाहट आती है, जबकि सीखते रहने से इंसान बेहतर और संतुलित बनता है.