सोनू निगम ने स्टेज पर गुम हुए बच्चे को मिलवाया परिवार से, वीडियो हुआ वायरल

हुबली कॉन्सर्ट में 30 हजार की भीड़ के बीच एक बच्चा अपने परिवार से बिछड़ गया। सोनू निगम ने उसे स्टेज पर लाकर दिल छू देने वाला अंदाज दिखाया।

30 हजार की भीड़ में गुम हुआ बच्चा

सोनू निगम के हुबली कॉन्सर्ट में एक बच्चा परिवार से बिछड़ गया, दर्शक सभी हैरान थे।

सोनू निगम ने बच्चे को स्टेज पर बुलाया

सिंगर ने बच्चे का हाथ पकड़ स्टेज पर लाया और हल्के मजाकिया अंदाज में शांत किया।

बच्चे के परिवार को ढूंढा

सोनू निगम ने गुनगुनाते हुए बच्चे के पेरेंट्स को आवाज लगाई और उनकी मदद की।

मासूमियत भरा पल

बच्चे ने मासूमियत से जवाब दिया, “पापा नहीं हैं,” जिसे सुनकर सभी हैरान और खुश हुए।

चाचा से मिलवाई पहचान

बच्चे के चाचा को ढूंढकर सोनू निगम ने बच्चे की सही पहचान करवाई और उसे सुरक्षित सौंपा।

फैंस कर रहे तारीफ

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया, फैंस सोनू निगम के इस इंसानियत भरे अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Next Story