रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस पर दम दिखा रही है। दूसरे हफ्ते में कमाई का ग्राफ कैसा रहा और बजट कितना वसूल हुआ, जानिए।
रानी मुखर्जी एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं।
फिल्म ने दूसरे शुक्रवार 1.85 करोड़, शनिवार 3.5 करोड़ और रविवार 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया।
रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे मर्दानी 3 ने 1.15 करोड़ की कमाई दर्ज की।
मर्दानी 3 ने भारत में 11 दिनों में कुल 37.05 करोड़ रुपये की नेट कमाई की।
फिल्म 60 करोड़ के बजट में बनी और 11 दिनों में 61.67 फीसदी बजट वसूल कर लिया।
मर्दानी 3 को सेफ जोन में आने के लिए 23 करोड़ और कमाने की जरूरत है और हिट होने के लिए लागत से 50% ज्यादा कमाई करनी होगी।