भोजपुरी फिल्म 3 स्टार बहुरिया का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस फिल्म में रिश्तों, समाज और नारी सशक्तिकरण की कहानी है।
3 स्टार बहुरिया का 3 मिनट 51 सेकंड का ट्रेलर वर्ल्ड वाइड रिकार्ड्स भोजपुरी चैनल पर रिलीज हुआ।
फिल्म में पारिवारिक इमोशन्स और समाज की बुराइयों के खिलाफ संघर्ष को दिखाया गया है।
माही श्रीवास्तव एक ईमानदार महिला अफसर की भूमिका में नजर आ रही हैं, जो हर हाल में न्याय के लिए लड़ती हैं।
कहानी में माही की सास कांस्टेबल है और उनका पति उसी का बेटा, जिससे ईमानदारी और भ्रष्ट सिस्टम के बीच टकराव आता है।
रत्नाकर कुमार कहते हैं कि फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि महिलाओं की ताकत और आत्मनिर्भरता को दर्शाती है।
निर्देशन अजय सिंह ने किया, म्यूजिक साजन मिश्रा का, और फिल्म में शशि रंजन, पूनम मौर्या और मनोज टाइगर जैसे कलाकार हैं।