साउथ के स्टार कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी से पहले एक खास प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे। जानिए पूरी कहानी।
26 फरवरी 2026 को विजय और रश्मिका उदयपुर में सात फेरे लेने वाले हैं। समारोह में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार शामिल होंगे।
विवाह से पहले कपल ने एक प्रोफेशनल कमिटमेंट लिया है। दोनों जल्द ही एक एड शूट करने वाले हैं।
इससे पहले विजय और रश्मिका ने एक बाथ सोप ब्रांड के एड में यंग शादीशुदा कपल की भूमिका निभाई थी।
हालांकि इस नए एड का प्रोडक्ट अभी सामने नहीं आया है, लेकिन शूट शादी से पहले ही पूरा होगा।
शादी उदयपुर के बाहरी इलाके में ITC द मेमेंटोस में होगी। यह निजी समारोह रहेगा, इंडस्ट्री से किसी को आमंत्रित नहीं किया गया।
शादी के बाद 4 मार्च 2026 को हैदराबाद में रिसेप्शन होगा। इसमें टॉलीवुड और बॉलीवुड के मेगा स्टार्स शामिल होंगे।