सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की बड़ी फिल्म, सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ रोमांस

2026 में बनने वाली यह म्यूजिकल रोमांस ड्रामा फिल्म UK और पंजाब के क्रॉस-कल्चरल बैकग्राउंड पर सेट है। अलीजेह और सिद्धांत की जोड़ी फैंस के लिए खास होगी।

अलीजेह अग्निहोत्री का बड़ा प्रोजेक्ट

सलमान खान की भांजी अलीजेह को विकास बहल की फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस कास्ट किया गया है।

सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ स्क्रीन शेयर

फिल्म में अलीजेह के अपोजिट सिद्धांत चतुर्वेदी होंगे, जिन्होंने पहले दीपिका और कटरीना के साथ काम किया है।

फिल्म का सेटअप

यह म्यूजिकल रोमांस ड्रामा 1990 के दशक में सेट है और UK पंजाबी अंडरग्राउंड मूवमेंट से इंस्पायर्ड है।

कल्चरल बैकग्राउंड

फिल्म में UK और पंजाब के क्रॉस-कल्चरल म्यूजिक का गोल्डन एरा दिखाया जाएगा, जिसमें ट्रेडिशनल पंजाबी धुनों को वेस्टर्न स्टाइल से जोड़ा गया है।

किरदारों का अनोखा कॉम्बिनेशन

अलीजेह सिंगर की भूमिका निभाएंगी और सिद्धांत ड्रमर के रोल में नजर आएंगे, जो रोमांस और म्यूजिक दोनों को हाइलाइट करता है।

फिल्म की तैयारी

स्क्रिप्ट कंप्लीट है और 2026 के दूसरे हाफ से प्री-प्रोडक्शन शुरू होगा। फैंस अब रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Next Story