रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। आलोचनाओं और प्रोपेगैंडा आरोपों के बीच आदित्य धर का पुराना बयान अब वायरल हो गया है।
रिलीज के महज 5 दिन में फिल्म ने भारत में 500 करोड़ और वर्ल्डवाइड 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
स्टार कास्ट की एक्टिंग और लेयर्ड स्टोरीटेलिंग की जमकर तारीफ हो रही है।
कुछ क्रिटिक्स ने फिल्म पर राजनीति से प्रेरित होने और प्रोपेगैंडा का आरोप लगाया है।
वायरल क्लिप में उन्होंने कहा कि उन्हें आलोचनाओं की परवाह नहीं और इंडियन ऑडियंस स्मार्ट है।
आदित्य धर ने कहा कि उनकी फिल्मों का मकसद हमेशा सही रहेगा, और तभी वे फिल्में बनाते हैं।
'धुरंधर द रिवेंज' पर आरोपों के बीच आदित्य धर का यह स्टेटमेंट अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है।