बॉक्स ऑफिस पर फिर होगा धमाका, आ रही हैं 7 बड़ी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्में

पुष्पा 3 से लेकर दृश्यम 3 तक, कई सुपरहिट फ्रेंचाइजी अपने नए पार्ट के साथ लौटने को तैयार हैं। जानिए कौन सी फिल्में फिर से थिएटर में मचाएंगी धमाल।

गदर 3 का बड़ा ऐलान

तारा सिंह एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटेंगे। सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा की वापसी तय मानी जा रही है।

बॉर्डर 3 फिर जगाएगी देशभक्ति

बॉर्डर 2 की शानदार सफलता के बाद तीसरे पार्ट की तैयारी शुरू हो चुकी है। सनी देओल और वरुण धवन फिर साथ नजर आ सकते हैं।

केजीएफ 3 में लौटेंगे रॉकी भाई

प्रशांत नील की स्क्रिप्ट तैयार बताई जा रही है। फैंस अब रॉकी भाई की धमाकेदार वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पुष्पा 3 होगा सबसे बड़ा मुकाबला

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना फिर स्क्रीन पर दिखेंगे। तीसरे पार्ट को इस फ्रेंचाइजी का सबसे बड़ा और आखिरी चैप्टर माना जा रहा है।

स्त्री 3 और दृश्यम 3 की वापसी

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव हॉरर कॉमेडी का रोमांच बढ़ाएंगे। वहीं अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फिर दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार है।

डॉन 3 पर सबकी नजर

डॉन 3 को लेकर चर्चाएं लगातार तेज हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि फिल्म में आखिर नया डॉन कौन बनेगा।

Next Story