जियोहॉटस्टार पर धमाका, ये कॉमेडी शो बना नंबर 1, फिल्मों को छोड़ा पीछे

जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में इस हफ्ते बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। फिल्में और वेब सीरीज नहीं, बल्कि एक कॉमेडी शो ने नंबर 1 की जगह हासिल कर ली है और सबको पीछे छोड़ दिया है।

लाफ्टर शेफ 3 की धूम

लाफ्टर शेफ 3 ने ट्रेंडिंग लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। भारती सिंह और हरपाल सिंह की होस्टिंग में शो दर्शकों का फेवरेट बन गया है।

ठुकरा के मेरा प्यार 2 दूसरे नंबर पर

रोमांटिक ड्रामा सीरीज ठुकरा के मेरा प्यार का दूसरा सीजन दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है और यह लिस्ट में नंबर 2 पर ट्रेंड कर रहा है।

धुरंधर और अवतार का जलवा

फिल्म धुरंधर और हॉलीवुड फिल्म अवतार फायर एंड ऐश भी टॉप ट्रेंडिंग में शामिल हैं और दर्शकों के बीच लगातार लोकप्रिय हो रही हैं।

रिसॉर्ट और 24 सीजन 2 की पकड़ मजबूत

साउथ सीरीज रिसॉर्ट और अनिल कपूर की 24 सीजन 2 भी टॉप लिस्ट में जगह बनाए हुए हैं और दर्शकों को लगातार एंटरटेन कर रही हैं।

टॉप 7 में फिल्मों की भी एंट्री

लिस्ट में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर भी शामिल है जो अभी भी ओटीटी पर अच्छा परफॉर्म कर रही है और दर्शकों की पसंद बनी हुई है।

Next Story