करियर, सही समय और भविष्य की फैमिली प्लानिंग को ध्यान में रखते हुए कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने एग फ्रीजिंग का विकल्प चुना। जानिए किसने क्यों लिया यह फैसला।
कृति सेनन ने बताया कि फिल्म मिमी के दौरान उन्होंने एग्स फ्रीज करवाए। उनका मानना था कि उस समय यह फैसला लेना सबसे सही था।
प्रियंका चोपड़ा ने 30 साल की उम्र में अपनी मां की सलाह पर एग्स फ्रीज करवाए। उस समय वह अपने करियर पर पूरा फोकस करना चाहती थीं।
मोना सिंह मां बनने से पहले अपने वैवाहिक जीवन और निजी सपनों को समय देना चाहती थीं। इसी सोच के साथ उन्होंने एग्स फ्रीज करवाए।
ऋचा चड्ढा ने करियर और सामाजिक दबाव से दूर रहकर यह कदम उठाया। वहीं ईशा गुप्ता ने भविष्य की फैमिली प्लानिंग को ध्यान में रखते हुए एग्स सुरक्षित रखे।
तनीषा भविष्य में मां बनना चाहती थीं, लेकिन सही जीवनसाथी मिलने का इंतजार भी करना चाहती थीं। इसी वजह से उन्होंने एग फ्रीजिंग का विकल्प चुना।
एकता कपूर ने करियर और निजी फैसलों को प्राथमिकता देते हुए एग्स फ्रीज करवाए। बाद में उन्होंने आईवीएफ और सरोगेसी की मदद से बेटे का स्वागत किया।