भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होगी। WTC के लिहाज से अहम इस सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी सबसे ज्यादा नजरें।
शुभमन गिल श्रीलंका के खिलाफ टीम की अगुवाई करेंगे। कप्तान के तौर पर टेस्ट में उनका औसत 56 से ज्यादा है, ऐसे में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका इलेवन के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में शतकीय पारी खेलकर अपनी दावेदारी मजबूत की है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है।
ऋषभ पंत अपने आक्रामक अंदाज से किसी भी मैच की तस्वीर बदलने का दम रखते हैं। श्रीलंका में स्पिन के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी टीम के लिए बेहद अहम हो सकती है।
वॉशिंगटन सुंदर की जगह टीम में आए सारांश जैन पर भी नजरें रहेंगी। ऑफ ब्रेक गेंदबाजी के साथ उनके फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड ने उन्हें खास बनाया है।
जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी डार को टीम में जगह मिली है। रणजी ट्रॉफी में 60 विकेट लेने वाले आकिब डेब्यू पर असर छोड़ना चाहेंगे।