भारतीय क्रिकेट में कई तेज गेंदबाजों ने अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों को परेशान किया है। जानिए इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज गेंद फेंकने वाले 6 गेंदबाजों के नाम।
उमरान मलिक ने 2023 में श्रीलंका के खिलाफ 156 km/h की रफ्तार से गेंद फेंकी। इसी के साथ उन्होंने भारत के सबसे तेज गेंदबाज का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
जवागल श्रीनाथ ने 1999 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 154.5 km/h की रफ्तार हासिल की थी। लंबे समय तक यह भारत की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड रहा।
इरफान पठान ने 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ 153.7 km/h की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। वह इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।
मोहम्मद शमी अपनी सीम और स्विंग के लिए मशहूर हैं। उन्होंने 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 153.3 km/h की तेज गेंद फेंकी थी।
जसप्रीत बुमराह अपनी सटीक यॉर्कर के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 153.26 km/h की रफ्तार हासिल की थी।
नवदीप सैनी ने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 152.85 km/h की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। वह भारत के सबसे तेज गेंदबाजों की सूची में छठे स्थान पर हैं।