इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी उपलब्धि है। एक्टिव क्रिकेटरों में विराट कोहली 85 शतकों के साथ सबसे आगे हैं, जानिए टॉप-6 बल्लेबाजों के नाम।
विराट कोहली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 85 शतक हैं। इसमें 54 वनडे, 30 टेस्ट और 1 टी20 इंटरनेशनल सेंचुरी शामिल है।
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 61 शतक लगाए हैं। खासकर टेस्ट क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।
रोहित शर्मा के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 शतक दर्ज हैं। वह इस शानदार उपलब्धि के साथ एक्टिव खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं।
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के नाम 49 इंटरनेशनल शतक हैं। वह 50 शतकों के आंकड़े से सिर्फ एक कदम दूर हैं।
पाकिस्तान के बाबर आजम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 32 शतक लगाए हैं। तीनों फॉर्मेट में उनकी निरंतर बल्लेबाजी ने उन्हें खास पहचान दिलाई है।
दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक के नाम 31 इंटरनेशनल शतक हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने कई यादगार पारियां दी हैं।