फुटबॉल के महान सितारे क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने संन्यास को लेकर बड़ा संकेत दिया है। 41 वर्षीय स्टार ने कहा कि मौजूदा सीजन संभवतः उनके करियर का आखिरी साल हो सकता है।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने संन्यास की अटकलों को और हवा दे दी है। उनका कहना है कि यह फुटबॉल में उनका आखिरी साल हो सकता है।
रोनाल्डो का पेशेवर करियर करीब 25 साल लंबा रहा है। स्पोर्टिंग से लेकर मैनचेस्टर यूनाइटेड, रियल मैड्रिड, जुवेंटस और अल-नस्र तक उन्होंने इतिहास रचा।
41 साल की उम्र में भी रोनाल्डो दुनिया के सबसे चर्चित फुटबॉल सितारों में शामिल हैं। वह अल-नस्र और पुर्तगाल के लिए लगातार खेलते रहे हैं।
संन्यास से पहले रोनाल्डो के सामने एक बड़ा लक्ष्य भी है। वह अपने करियर में 1000 गोल पूरे करने की ऐतिहासिक उपलब्धि के करीब हैं।
रोनाल्डो ने संकेत दिया है कि फुटबॉल के बाद वह परिवार के साथ समय बिताने, यात्रा करने और पैडल खेलने जैसे शौक पूरे करना चाहते हैं।
रोनाल्डो ने अभी आधिकारिक संन्यास की तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन 2026-27 सीजन उनके करियर का आखिरी अध्याय बन सकता है। अब फैंस उनकी अगली पारी का इंतजार कर रहे हैं।