WTC में चौकों की बारिश, Joe Root सबसे आगे; टॉप-5 बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों में जो रूट का दबदबा है। जानिए टॉप-5 में कौन-कौन शामिल है।

जो रूट नंबर 1

इंग्लैंड के दिग्गज Joe Root WTC में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 79 मैचों में 702 चौके जड़े हैं।

लाबुशेन दूसरे नंबर पर

ऑस्ट्रेलिया के Marnus Labuschagne इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। उन्होंने 60 मैचों में 510 चौके लगाए और 4520 रन बनाए हैं।

स्टीव स्मिथ का भी जलवा

ऑस्ट्रेलिया के Steve Smith ने WTC में 61 मैचों की 106 पारियों में 506 चौके जड़े हैं। उनके नाम 4721 रन, 14 शतक और 21 अर्धशतक हैं।

ट्रैविस हेड चौथे स्थान पर

ऑस्ट्रेलिया के Travis Head WTC में 469 चौकों के साथ चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 59 मैचों में 3990 रन बनाए हैं और 11 शतक जड़े हैं।

क्रौली ने बनाई टॉप-5 में जगह

इंग्लैंड के Zak Crawley 458 चौकों के साथ पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने WTC में 57 मैचों में 3314 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं।

Next Story