महिला ODI में इन भारतीय खिलाड़ियों ने की सबसे ज्यादा कप्तानी, टॉप पर कौन?

हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने के बाद नजर डालते हैं उन भारतीय महिला क्रिकेटरों पर, जिन्होंने ODI में सबसे ज्यादा मैचों में टीम इंडिया की कमान संभाली।

ममता माबेन की कप्तानी

ममता माबेन ने 2003 से 2004 के बीच 19 ODI में भारतीय टीम की कप्तानी की। उनकी अगुआई में भारत ने 14 मैच जीते और 5 हारे।

झूलन गोस्वामी का दौर

महान गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने 2008 से 2011 के बीच 25 ODI में टीम इंडिया की कप्तानी की। उनके नेतृत्व में भारत ने 12 मुकाबले जीते।

अंजुम चोपड़ा का रिकॉर्ड

अंजुम चोपड़ा ने 2002 से 2012 तक 28 ODI में भारतीय टीम की कमान संभाली। उनकी कप्तानी में भारत को 10 जीत मिलीं।

हरमनप्रीत कौर का सफर

हरमनप्रीत कौर ने 2013 से 2026 तक 51 ODI में टीम की कप्तानी की। इस दौरान भारत ने 30 मैच जीते, जबकि 19 में हार मिली।

नंबर वन पर मिताली राज का दबदबा

महिला ODI में सबसे ज्यादा कप्तानी का रिकॉर्ड मिताली राज के नाम है। उन्होंने 2004 से 2022 तक 155 मैचों में टीम इंडिया की कमान संभाली।

मिताली का बेमिसाल रिकॉर्ड

मिताली राज की कप्तानी में भारत ने 89 ODI जीते और 63 मुकाबले हारे। उनका 155 मैचों की कप्तानी का रिकॉर्ड अब भी सबसे आगे है।

Next Story