एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, वैभव सूर्यवंशी नंबर वन

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत ए का सफर समाप्त हो गया है। जानिए किन पांच भारतीय बल्लेबाजों ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए।

भारत ए का सफर समाप्त

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत ए ने कुल चार मुकाबले खेले। टीम को दो मैचों में जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा।

वैभव सूर्यवंशी का जलवा

वैभव सूर्यवंशी ने चार मैचों में 281 रन बनाए। उन्होंने यूएई के खिलाफ दोहरा शतक लगाने के साथ टूर्नामेंट में 16 चौके और 32 छक्के जड़े।

दूसरे नंबर पर तिलक वर्मा

भारत ए के कप्तान तिलक वर्मा ने चार मुकाबलों में 260 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 16 चौके और छह छक्के निकले।

तीसरे स्थान पर अभिषेक शर्मा

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने चार मैचों में 169 रन बनाए। उन्होंने टूर्नामेंट में 18 चौके और नौ छक्के लगाए।

कुमार कुशाग्र ने दिखाया दम

कुमार कुशाग्र ने चार मुकाबलों में 141 रन बनाए। 11 चौके और छह छक्कों के साथ वह भारतीय बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर रहे।

शहबाज अहमद की तूफानी बल्लेबाजी

ऑलराउंडर शहबाज अहमद ने चार मैचों में 118 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और आठ छक्के लगाकर पांचवां स्थान हासिल किया।

Next Story