साल 2025 में कई बल्लेबाजों ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से रिकॉर्ड बनाए। इसमें भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी शामिल हैं।
दक्षिण अफ्रीका के वियान मुल्डर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 367 रन की पारी में 220 रन चौके-छक्के से बनाए।
भारत के कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ 269 रन की पारी में 138 रन सिर्फ चौके-छक्के से बनाए।
दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर रयान रिकेल्टन ने पाकिस्तान के खिलाफ 259 रन में 134 रन बाउंड्री से बनाए।
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 227 रन में 124 रन चौकों की मदद से हासिल किए।
स्कॉटलैंड के जॉर्ज मुंसे ने नीदरलैंड के खिलाफ 191 रन की पारी में 122 रन बाउंड्री से बनाए।
साल 2025 में इन बल्लेबाजों ने दिखाया कि चौके-छक्के से ही पारी में कितना दबदबा बनाया जा सकता है।