अमेरिका में जन्मा यह बल्लेबाज, विजय हजारे में दोहरे शतक से मचा दिया तहलका

अमेरिका में जन्मे अमन राव ने विजय हजारे ट्रॉफी में ऐसा तूफान खड़ा किया कि हर कोई उनका नाम जानना चाहता है. 13 छक्के, 12 चौके और आखिरी गेंद पर छक्का, जानिए कौन हैं अमन राव.

Double Century With A Bang

हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अमन राव ने बंगाल के खिलाफ 154 गेंदों में 200 रन ठोक दिए. आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर उन्होंने अपनी डबल सेंचुरी पूरी की.

Power Packed Knock

अमन की पारी में 13 छक्के और 12 चौके शामिल थे. पहले शतक के बाद उन्होंने सिर्फ 46 गेंदों में अगले 100 रन जोड़ दिए.

Strong Opening Partnerships

अमन राव ने राहुल सिंह के साथ पहले विकेट के लिए 104 रन और तिलक वर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रनों की अहम साझेदारी की.

Born In USA, Shining In India

अमन राव का जन्म 2 जून 2004 को अमेरिका के विस्कांसिन राज्य के मैडिसन शहर में हुआ था. अब वह भारतीय घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान बना रहे हैं.

IPL 2026 Ready

अमन राव IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते नजर आएंगे. फ्रेंचाइजी ने उन्हें 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा है.

Rising Star Of Domestic Cricket

अमन राव अब तक लिस्ट ए के 3 मैचों में 252 रन और 11 टी20 मैचों में 301 रन बना चुके हैं. यह पारी उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट मानी जा रही है.

Next Story